Bareli Uttar Pradesh: बरेली में पॉपुलर के पेड़ काटते चोर: ग्रामीणों को देख भागे, लाखों का नुकसान टला

रिपोर्ट भूपेंद्र शर्मा धारा लक्ष्य समाचार पत्र

बरेली। बिथरी चैनपुर क्षेत्र में कचौली गांव के पास एक खेत में पॉपुलर के पेड़ काट रहे चोर ग्रामीणों की सतर्कता के कारण मौके से भाग गए ग्रामीणों के समय पर पहुंचने से लाखों रुपए का बड़ा नुकसान टल गया यह घटना शनिवार रात करीब 11:30 बजे की है कुछ ग्रामीण छुट्टा पशुओं की निगरानी और गेहूं की फसल की रखवाली के लिए खेतों में गए थे इसी दौरान उन्हेंनें देखा की कुछ लोग खेत में पॉपुलर के पेड़ काट रहे हैं।

ग्रामीणों को अपनी और आता देख चोर घबरा गए और तुरंत मौके से फरार हो गए भागते समय वे तीन कटे हुए पॉपुलर के पेड़ वहीं छोड़ गए ग्रामीणों ने बताया कि यदि के समय पर नहीं पहुंचते तो चोर लगभग 40 पॉपुलर के पेड़ काट कर ले जाते जिससे भारी आर्थिक नुकसान होता खेत मालिक अनिल पटेल के अनुसार ग्रामीणों की सतर्कता से लाखों रुपए का नुकसान होने से बच गया ग्रामीण लाल बहादुर ने जानकारी दी कि उन्हें आरा मशीन की आवाज सुनाई दी थी।

उन्हें लगा कि कहीं पेड़ काटे जा रहे हैं जब वह आगे जाकर देखने लगे तो रास्ते में एक युवक सड़क पर खड़ा मिला पूछने पर वह उलझ गया इसी बीच अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए जिनमें प्रभात शिवकुमार नन्नू सुरेंद्र सिंह बृजेश गिरजा शंकर और अनिल पटेल शामिल थे ग्रामीणों की बढ़ती संख्या देखकर चोर फरार हो गए।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना 112 को दी 112 पुलिस मौके पर पहुंची घटना की सूचना मिलने पर बिथरी चैनपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची दरोगा अमरेश ने बताया कि उन्हें हाईवे किनारे पेड़ काटे जाने की सूचना मिली थी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच की गई जहां तीन कटे हुए पेड़ मिले पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है चोरों की तलाश जारी है।

Related posts