रिपोर्ट भूपेंद्र शर्मा धारा लक्ष्य समाचार पत्र
बरेली। कस्बा मीरगंज में डाकखाने से सिधौली चौराहे तक बन रही सड़क के निर्माण को लेकर एक स्थानीय अधिवक्ता ने एसडीएम से शिकायत की है अधिवक्ता का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी पहले से ही अच्छी और ऊंची बनी सड़क पर दोबारा निर्माण कर उसकी ऊंचाई और बढ़ा रहा है जिससे भविष्य में मोहल्ले के घरों में पानी घुसने का खतरा पैदा हो गया है।

एसडीएम को सौंपे गए पत्र में अधिवक्ता नावेद खान ने बताया कि डाक खाने से सिधौली चौराहे तक की यही सड़क वर्तमान में बिल्कुल सही स्थिति में है इसके बावजूद पीडब्ल्यूडी इस सड़क पर 6 इंच ऊंची एक नई परत बिछा रहा है अधिवक्ता के अनुसार सड़क ऊंची होने के कारण नालियों का गंदा पानी गलियों और मोहल्लों के घरों की और रुख करने लगेगा इससे जल भराव की स्थिति उत्पन्न होगी।

जिससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को भी गंदे पानी के जमाव से विशेष परेशानी होगी नावेद खान ने बताया कि सड़क पहले से ही पर्याप्त ऊंची है यदि इसे 6 इंच और ऊंचा किया गया तो पूरी गली जल मग्न हो जाएगी उन्होंने विभाग से इस अनावश्यक निर्माण को तुरंत रोकने की मांग की है।
शिकायतकर्ता ने उच्च अधिकारियों से अपील की है कि उक्त सड़क के पुनर्निर्माण कार्य को तत्काल रुकवाया जाए उनका कहना है कि यदि सड़क को और ऊंचा किया गया तो क्षेत्र में जल भराव की समस्या विकराल रूप ले लेगी जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

