रिपोर्ट भूपेंद्र शर्मा धारा लक्ष्य समाचार पत्र
बरेली। मीरगंज और शाही क्षेत्र के शिक्षामित्र के मानदेय में 8000 रुपए की बढ़ोतरी की गई है इस वृद्धि के बाद शिक्षामित्रों में खुशी का माहौल है उन्होंने सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय विधायक डीसी वर्मा का फूल माला पहनाकर स्वागत किया शिक्षामित्रों ने बताया कि बी लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे प्रदेश सरकार द्वारा आठ हजार रुपए की बढ़ोतरी किए जाने से उन्हें बड़ी राहत मिली है ।


इसके लिए उन्होंने प्रदेश सरकार और विधायक डीसी वर्मा का आभार जताया इस अवसर पर शिक्षामित्र संघ के जिला अध्यक्ष जिला महामंत्री संरक्षक और वरिष्ठ उपाध्यक्ष साहित मीरगंज व शाही क्षेत्र के कई शिक्षामित्र उपस्थित रहे सभी ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से शिक्षामित्रों का मनोबल बढ़ा है और वह शिक्षा के क्षेत्र में अधिक मेहनत व जिम्मेदारी से कार्य करेंगे कार्यक्रम में भाजपा शाही मंडल के उपाध्यक्ष रोहित शर्मा भी मौजूद थे ।
उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा और शिक्षकों के हित में लगातार कार्य कर रही है मानदेय में हुई यह बढ़ोतरी शिक्षामित्रों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है जो उन्हें आर्थिक मजबूती प्रदान करेगा।

