रिपोर्ट भूपेंद्र शर्मा धारा लक्ष्य समाचार पत्र
भुता। बरेली जनपद के भुता ब्लॉक मैं फरीदपुर बीसलपुर को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है यह सड़क लंबे समय से खराब हालत में थी जिससे स्थानीय निवासियों और यात्रियों को आवा गमन में परेशानी हो रही थी ग्रामीणों के अनुसार सड़क पर गहरे गड्ढे थे और यह जगह-जगह से उखड़ी हुई थी प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन बाधित होता था ।

और स्कूली छात्र-छात्राओं को फरीदपुर पढ़ने जाने में विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था धारा लक्ष्य समाचार ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था हरपाल सिंह ग्राम प्रधान तेजस यादव जैसे स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह एक ग्रामीण इलाका है।

और इस सड़क से हजारों लोग प्रतिदिन गुजरते हैं सड़क की खराब स्थिति के कारण उन्हें लगातार समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था धारा लक्ष्य समाचार द्वारा समस्या प्रकाशित किए जाने के बाद लोक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से संपर्क किया गया था अधिकारियों ने बताया था कि मामला उनके संज्ञान में है।
और बजट पास होते ही तत्काल सड़क की मरम्मत कराई जाएगी अधिकारी के आश्वासन के मंत्र 24 घंटे के भीतर सड़क मरम्मत का कार्य प्रारंभ हो गया इस त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों में संतोष है उन्होंने धारा लक्ष्य समाचार और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इस पहल के लिए धन्यवाद दिया है।

