अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई, सभी आरोपियों को न्यायालय में किया पेश
धारा लक्ष्य समाचार शफीक अहमद

सीतापुर। जनपद में फरार और वांछित आरोपियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए कुल 18 वांछित और वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया। इसके अलावा चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार थाना थानगांव पुलिस ने मु.अ.सं. 143/23 में वारंटी राजेश उर्फ रज्जा पुत्र भग्गल निवासी सुजातपुर और कृष्णाकांत पुत्र सुरेंद्र निवासी धमौड़ा को गिरफ्तार किया, जबकि मु.अ.सं. 42/26 में वांछित अमरीश पुत्र पैकरमा निवासी कर्बलापुर को दबोचा। थाना सदरपुर पुलिस ने वाद संख्या 621/23 में कमलाप्रसाद पुत्र खेमकरन निवासी जमारनपुरवा और विजय पुत्र तिवारी को गिरफ्तार किया।

तथा वाद संख्या 1274/18 में वारंटी अनिल सिंह पुत्र चन्द्रप्रकाश निवासी सुधापुरवा को पकड़ा। थाना सकरन पुलिस ने वाद संख्या 230/16 में वारंटी स्वामी दयाल पुत्र हग्गन निवासी बरछता को गिरफ्तार किया, जबकि थाना इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने वाद संख्या 147/24 में वारंटी सुमित पाल पुत्र चन्द्रिका प्रसाद निवासी परेवा को दबोचकर न्यायालय में पेश किया।
इसी अभियान के तहत थाना संदना पुलिस ने वारंट के आधार पर राजू सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी इस्माइलगंज, शिवराज सिंह पुत्र गिरजाबख्शा सिंह निवासी मुड़याकैल और संजय पुत्र बुधई निवासी अनेगी को गिरफ्तार किया। थाना पिसावां पुलिस ने मुकदमा संख्या 290/25 में वांछित बसंती पत्नी मोनू निवासी हुसैनपुर को पकड़ा, जबकि थाना रामपुर कलां पुलिस ने मुकदमा संख्या 179/16 में वारंटी महेश पुत्र बेंचेलाल निवासी भौंरी को गिरफ्तार किया। थाना इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने मुकदमा संख्या 15/26 में वांछित हारून खां पुत्र जहीर खां निवासी बसेती को दबोचा तथा थाना तालगांव पुलिस ने चार वारंटियों शरीक अहमद, मुस्ताक अहमद निवासी मोहीउद्दीनपुर, सोबरन निवासी कामापुर और रमाकांत निवासी बम्हनापुर को गिरफ्तार किया।
इसी क्रम में थाना इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान यासीन उर्फ सेठा पुत्र मजीद अहमद निवासी ग्राम कुर्का को अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

