टी 20 वर्ल्ड कप जीत पर सिगरा चौराहे पर जलेबी बांटकर मनाया जश्न।

वाराणसी। टी 20 वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर वाराणसी में व्यापारियों ने उत्साह के साथ जश्न मनाया। वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा के नेतृत्व में सिगरा चौराहे पर मिठाई व जलेबी का वितरण किया गया और भारतीय टीम को जीत की बधाई दी गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पहली बार भारत में अपने घर में वर्ल्ड कप जीतना पूरे देश के लिए गर्व की बात है। भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने जिस शानदार प्रदर्शन का परिचय दिया, उसकी जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। टीम की इस जीत से देश का नाम पूरी दुनिया में ऊंचा हुआ है।
कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने जमकर खुशियां मनाईं। लोगों ने जलेबी व मिठाई बांटी, पटाखे छोड़े और “इंडिया टीम जिंदाबाद”, “वंदे मातरम्” तथा “भारत माता की जय” के नारे लगाए।
इस कार्यक्रम में संजय गुप्ता, शरद गुप्ता, खुर्शीद बानो, आरती शर्मा, अंबे सिंह, रामबाबू, शिवा, विकास, प्रभाकर सिंह, गौरव, मन्नू यादव, सुनील गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।


