Varanasi UP….जय श्री कृष्णा फाउंडेशन द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

जय श्री कृष्णा फाउंडेशन द्वारा
रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन ।

वाराणसी – नगर की प्रतिष्ठित सामाजिक धार्मिक एवं व्यवसायिक संगठन जय श्री कृष्णा फाउंडेशन द्वारा मोतीझील महमूरगंज में जेएसके होली का रंग स्टार शशिकांत पेडवाल डुप्लीकेट अमिताभ बच्चन के संग रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि श्री पियूष मोंगिया जी , अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन रहे। इस अवसर पर डुप्लीकेट अमिताभ बच्चन शशिकांत पेडवाल ने होली माहौल को पूरी तरह से जेएस के परिवार के सदस्यों के साथ अमिताभ बच्चन के डायलाग, गीतों के साथ डांस पर समा बांधा। जिसपर लोगों खुब इंज्वॉय भी किया। इस अवसर पर पारंपरिक वेशभूषा, ढोल नगाड़ों, के साथ संगीत के साथ साथ डांस का आनंद लेते हुए आपस में अबीर गुलाल लगाकर समाज के लोगों के बीच आपसी प्रेम एवं भाईचारे का संदेश दिया । इस अवसर पर जेएसके फाउंडेशन के संस्थापक संजीव अग्रवाल ने फाउंडेशन की ओर से महिला दिवस की पूर्व संध्या पर के महानायक डुप्लीकेट अमिताभ बच्चन द्वारा काशी वीरांगना सम्मान कार्यक्रम के अन्तर्गत लगभग 250 काशी की विरांगनाओं को प्रमाण पत्र एवं अंगवस्त्र के साथ सम्मान किया गया जो काफी आकर्षक एवं चर्चा का विषय रहा।
इस अवसर पर जेएसके डा एके कौशिक, किरन कौंशिक, अरविंद जैन, ब्रजेश लोड, रमेश सेठ, राकेश राजपूत, प्रदीप मल्होत्रा, राकेश अग्रवाल, मुन्ना, प्रदीप उपाध्याय, विकास शुक्ला, दिव्या अग्रवाल, स्वेता गुप्ता, आकांक्षा आलोक मिश्रा, अनिल जायसवाल, राजीव गुप्ता आदि हजारों की संख्या में जेएसके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे ।

Related posts