Varanasi UP…वाराणसी जनपद में होली मिलन समारोह एवं सदस्यता अभियान भव्य रूप से संपन्न हुआ–राजीव पासवान

वाराणसी जनपद में होली मिलन समारोह एवं सदस्यता अभियान भव्य रूप से संपन्न हुआ–राजीव पासवान

वाराणसी जनपद में होली मिलन समारोह एवं सदस्यता अभियान का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ।
जिसके मुख्य अतिथि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान (एडवोकेट) सदस्य रेलवे उपभोकर्ता परामर्श समिति भारत सरकार थे। उन्होंने मीडिया से प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि भारत देश में किसी भी राज्य में पासी+पासवान समाज का मुख्यमंत्री नहीं है लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) मांग करती है कि माननीय चिराग पासवान को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया जाए जिससे पूरे देश में एक अच्छा संदेश जाएगा, और कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 403 विधानसभा में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। यू पी फर्स्ट, यू पी वाले फर्स्ट के मिशन को लेकर चुनाव लड़ने जा रही है।
दलित सेना लोजपा संस्थापक स्वर्गीय पद्म विभूषण से सम्मानित दूसरे अम्बेडकर श्रद्धेय रामविलास पासवान साहब के किए गए कार्यों को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) चली गांव की ओर।
स्वर्गीय रामविलास पासवान साहब जी अपने मंत्री मंडल काल में बहुत से सामाजिक कार्य किए जिसमें पार्लियामेंट के सेंट्रल हॉल में सभी सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रोट्रेट लगे हुए थे। एक ही परिवार के 3 सदस्यों, श्री मोती लाल नेहरू, जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी के प्रोट्रेट लगे हुए थे लेकिन बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर साहब जी का प्रोट्रेट क्यों नहीं लगाया गया था जिसको दलित सेना, लोजपा के संस्थापक ने लड़ाई लड़कर लगवाने का काम किए और भारत रत्न दिलाने का काम किय साथ ही साथ बाबा साहब जी के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रीय अवकाश दिलाने का काम किया।
रेलवे में 57000 हजार कुलियों को एक साथ परमानेंट करने का काम किए, दूर संचार मंत्री रहते हुए घर – घर टेलिफोन पहुंचाने का काम किए और दूर संचार मंत्री रहते हुए वीरांगना उदा देवी पासी, महाराजा बिजली पासी, झलकारी बाई कोरी, वीर अब्दुल हमीद आदि पर डॉक टिकट जारी करने का काम किए। पासवान ने कार्यकर्ताओं को जोश भरते हुए कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में सभी कार्यकर्ता अभी से लग जाएं आने वाला समय 2027 लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का होगा और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिना किसी की सरकार नहीं बनेंगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से, छोटे लाल पासवान प्रदेश उपाध्यक्ष,आशुतोष सिंह गहरवार प्रदेश महासचिव/ मंडल प्रभारी वाराणसी, अभिनव श्रीवास्तव प्रदेश संगठन सचिव, विशाल सिंह मण्डल अध्यक्ष वाराणसी, गुरु प्रसाद राणा महानगर अध्यक्ष वाराणसी,राज नीरज सिंह जिला अध्यक्ष वाराणसी, आशीष पटेल वरिष्ट उपाध्यक्ष वाराणसी आदि लोग मौजूद थे।

Related posts