Varanasi UP…रविदास घाट पर अनोखे अंदाज में मनाया गया अद्वविका का जन्मदिन, बच्चों के साथ बांटी खुशियां।

रविदास घाट पर अनोखे अंदाज में मनाया गया अद्वविका का जन्मदिन, बच्चों के साथ बांटी खुशियां।

वाराणसी। प्रभुजन सेवा संस्थान की विशेष सदस्य डॉ. नलिनी पाठक की पुत्री अद्वविका का जन्मदिन रविदास घाट पर खुले आसमान संस्थान के बच्चों के साथ बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस पुनीत अवसर पर बच्चों के बीच जरूरतमंद सामान वितरित किए गए तथा केक और मिठाई खिलाकर खुशियां साझा की गईं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने बिटिया अद्वविका को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर प्रभुजन सेवा संस्थान की संस्थापिका लक्ष्मी पाठक, होली सिंह रघुवंशी, अर्चना पाठक, बृजेश पाठक, रेखा सिंह, रजनी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित लोगों ने बच्चों के साथ मिलकर जन्मदिन को यादगार बनाया और समाज सेवा के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।

Related posts