Varanasi UP…सिलेंडर मे घटतौली एवं ब्लैक मार्केटिंग पर अंकुश लगाने के लिए सपा नेता विष्णु शर्मा ने बोला हल्ला बोल

सिलेंडर मे घटतौली एवं ब्लैक मार्केटिंग पर अंकुश लगाने के लिए सपा नेता विष्णु शर्मा ने बोला हल्ला बोल

वाराणसी घरेलू गैस सिलेंडर एवं कामर्शियल सिलेंडर मे घटतौली व मूल्य मे धाधंली को लेकर सपाईयो ने जिला आपूर्ति कार्यलय पहुंचकर हल्ला बोल कर विरोध जताया एवं ज्ञापन सौपा । सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा ” के नेतृत्व मे सपा कार्यकर्ताओ ने जिला आपूर्ति अधिकारी से कहा कि शहर मे अधिकांश प्रमुख इलाको मे ट्रॉली मैन उपभोक्ताओ से रसोई गैस सिलेंडर मे घटतौली किए जाने एवं घरेलू गैस सिलेंडर को उपभोक्ताओ से निर्धारित मूल्य से अधिक पैसा लिए जाने की शिकायत दर्ज कराई । सपा नेता विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” ने जिलाआपूर्ति अधिकारी के वी सिंह से कहा कि कामर्शियल सिलेंडर को ब्लैक मार्केटिंग कर उपभोक्ताओ से निर्धारित मूल्य से अत्यधिक पैसा लिए जाने की शिकायत प्राप्त हो रही है । सपा नेता विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा ” अधिकारीयो से कहा कि उपभोक्ताओ द्वारा जब अधिक मूल्य का विरोध किया जाता है तो ट्रॉली मैन उपभोक्ताओ से बदसलूकी करने पर अमादा हो जाते है । सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा ” ने जिला आपूर्ति अधिकारी के बी सिंह से कहा कि शहर के सभी गैस एजेंसी के संचालको को पत्र के माध्यम से निर्देशित किया जाए कि ट्रॉली मैन उपभोक्ताओ को सिलेंडर देते समय इलेक्ट्रॉनिक काॅटा मशीन से सही वजन कर सिलेंडर उपलब्ध कराई जाए एवं सिलेंडर ब्लैक मार्केटिंग पर अंकुश लगाने के अभियान चलाकर कारवाई सुनिश्चित करने की मांग उठाई। सपा नेताओ की शिकायत पर जिलाआपूर्ति अधिकारी के वी सिंह ने सपाजनो को आश्वस्त करते हुए कहा कि शिकायत पर गंभीरतापूर्वक विचार जल्द ही निर्देश जारी कर दिए जायेगे । पत्रक सौपने वालो मे प्रमुख रूप से सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा “, सपा नेता संजू विश्वकर्मा,पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष विवेक कहार, जिला सचिव गोपाल यादव,दुर्गा यादव, प्रभाकर यादव,कुलदीप कुमार,राजकुमार मौर्या,मनीष यादव,उमेश यादव,अलताब खान,संतोष पाल,पुनित मौर्या,आदि लोग उपस्थित थे ।

Related posts