Varanasi UP…04 अप्रैल को दिल्ली कूच करेंगे शिक्षक। सनत कुमार सिंह

04 अप्रैल को दिल्ली कूच करेंगे शिक्षक। सनत कुमार सिंह

वाराणसी उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ वाराणसी के वरिष्ठ शिक्षक नेता सनत कुमार सिंह ने बताया कि टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चन्द्र शर्मा ने लाखों शिक्षकों हेतु भारत सरकार से माँग रखी है कि आरटीई से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टेट की अनिवार्यता को समाप्त करने हेतु क़ानून बनाया जाये।इस सम्बन्ध में डाॅ दिनेश चन्द्र शर्मा की अगुवाई में टीएफआई के प्रतिनिधि मंडल ने 19 दिसम्बर को केंद्रीय शिक्षा मंत्री जी से वार्ता करके ज्ञापन सौंपा था और उम्मीद जगी थी कि बज़ट सत्र में सरकार इस विषय पर विधेयक लाएगी,परन्तु अभी तक ऐसा नहीं हुआ जिससे शिक्षकों में असंतोष व्याप्त है। समस्त जनपदों में संघ द्वारा दो-दो बार जिलाधिकारी के माध्यम से मा0 प्रधानमन्त्री जी को ज्ञापन प्रेषित किया गया साथ ही मा0 सांसदों को भी ज्ञापन सौंपा गया।अनेक सांसदों द्वारा संसद में विषय को उठाया गया गया लेकिन भारत सरकार का शिक्षा मंत्रालय देश के 20लाख शिक्षक व उनके परिवार के प्रति संवेदनशील नहीं है। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चन्द्र शर्मा ने शिक्षकों से आह्वान किया है कि 04 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचकर अपनी सेवा को सुरक्षित करें। सनत कुमार सिंह ने कहा हम वाराणसी के सभी शिक्षकों से अपील करते हैं कि शिक्षक विरोधी टेट से सम्बन्धित काले कानून को समाप्त कराने की लड़ाई में 04 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचकर अपने हक की लड़ाई को मजबूती प्रदान करें।

Related posts