Varanasi UP…मैक्सटॉप छात्रवृत्ति से अवसर।

मैक्सटॉप छात्रवृत्ति से अवसर।

बनारस में संचालित मैक्सटॉप स्कॉलरशिप एग्जाम के महानिदेशक मिथुन मोदी ने बताया कि वे पिछले 20 वर्षों से शिक्षा और विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अब तक वे लगभग 25,000 से अधिक छात्रों का इंटरव्यू ले चुके हैं और हजारों विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन देकर आगे बढ़ने में मदद की है।
उन्होंने बताया कि कई ऐसे छात्र होते हैं जिनके पास शिक्षा तो होती है, लेकिन सही दिशा और ज्ञान की कमी होती है। ऐसे छात्रों को काउंसलिंग और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट के माध्यम से नई दिशा देने का प्रयास किया जाता है, जिससे वे अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकें।
मिथुन मोदी ने बताया कि वर्ष 2013 से मैक्सटॉप ओलंपियाड कार्यक्रम चलाया जा रहा है। पिछले 13 वर्षों में लगभग 14,000 छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जा चुकी है, जबकि 50,000 से अधिक विद्यार्थियों को विभिन्न पुरस्कार दिए गए हैं। इस सत्र में 10,000 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने बताया कि जिन शहरों में अभी यह कार्यक्रम नहीं पहुंच पाया है, वहां भी इसे शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि देशभर के अधिक से अधिक विद्यार्थी इस योजना का लाभ उठा सकें।
यह कार्यक्रम ‘मैक्सटॉप सोशल वेलफेयर’ नामक एनजीओ द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और आगे बढ़ने की इच्छा रखने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति देकर उनकी पढ़ाई में सहायता करना है।
उन्होंने कहा कि आज के समय में प्रतियोगिता का दौर है। 10वीं और 12वीं के बाद छात्रों को उच्च शिक्षा या अपने करियर के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं का सामना करना पड़ता है। इन परीक्षाओं के लिए आवेदन शुल्क, यात्रा, रहने और अन्य खर्चों में काफी धन खर्च हो जाता है।
मैक्सटॉप ओलंपियाड की बुकलेट कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों के लिए तैयार की गई है, जिसमें 400 से अधिक बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं। इससे छात्र आसानी से तैयारी कर सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
मिथुन मोदी ने सभी छात्रों और अभिभावकों का धन्यवाद देते हुए कहा कि अगर विद्यार्थी लगातार 5 से 10 बार इस परीक्षा में भाग लेते हैं और नियमित अभ्यास करते हैं, तो वे किसी भी प्रतियोगिता का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकते हैं और सफलता हासिल कर सकते हैं।

---------------------------------------------------------------------------------------------------

Related posts