सखी पैड बैंक का होली मिलन समारोह उत्साह के साथ संपन्न।

वाराणसी, सखी पैड बैंक द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह शनिवार को बीएलडब्ल्यू स्थित होटल एलिगेंस में बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संस्था की संस्थापक सुनीता भार्गव के नेतृत्व में सभी सदस्यों और अतिथियों ने मिलकर होली के रंगों, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुनीता भार्गव द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों और अतिथियों के स्वागत से हुई। इसके बाद आगंतुकों का पारंपरिक तरीके से गुलाल लगाकर और दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। यह स्वागत संध्या तिवारी, विनीता श्रीवास्तव और उमा रस्तोगी ने आत्मीय भाव से किया, जिससे पूरे माहौल में होली का उत्सवी रंग घुल गया। इसके पश्चात होली के पारंपरिक और लोकप्रिय गीतों का मनमोहक दौर शुरू हुआ। इस संगीतमय प्रस्तुति में नीरू मिश्रा, निशा इंदु प्रजापति, प्रतिभा सिंह, सीमा पांडे, सुनीता भार्गव, हिंदू उपाध्याय और सुमन श्रीवास्तव ने होली के मधुर गीत प्रस्तुत किए। विशेष रूप से निशा प्रजापति द्वारा गाई गई मसाने की होली और नीरू मिश्रा द्वारा प्रस्तुत वृंदावन की होली ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया और वातावरण को फागुनी रंगों से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम को और अधिक रोचक बनाने के लिए रंग-बिरंगी तंबोला (हाउजी) का आयोजन किया गया, जिसका संचालन प्राची गुप्ता ने बड़े ही मनोरंजक अंदाज में किया। इसके साथ ही विभिन्न मजेदार खेलों का भी आयोजन हुआ, जिन्हें सरिता राय ने संचालित किया। इन गतिविधियों में सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और खूब आनंद उठाया।
इसके बाद रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में समां बांध दिया। पूजा चौधरी ने “होली में उड़े रे गुलाल” गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन जीत लिया। वहीं हेमा ने लोकप्रिय गीत “बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी” पर जोशीला नृत्य प्रस्तुत किया। तोषी ने पवन सिंह के गीत पर आकर्षक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में नई ऊर्जा भर दी।
कार्यक्रम में बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। प्रमीत पटवा सहित अन्य बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने सभी का मन मोह लिया और दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान बीच-बीच में हास्यपूर्ण प्रश्नोत्तरी का दौर भी चलता रहा, जिससे उपस्थित लोग खूब हंसे और आनंदित हुए। इसी क्रम में प्रतिभागियों को विभिन्न रोचक और आकर्षक उपाधियां भी दी गईं, जैसे—मस्तानी, चांदनी, खूबसूरत बला, महफिल की शान आदि। इन उपाधियों ने कार्यक्रम में और भी उत्साह और मनोरंजन का रंग भर दिया।
पूरा कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण, रंगीन और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में सभी ने एक साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। समापन पर सुनीता भार्गव ने सभी सदस्यों, अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अंजू गोयल, सुधा वर्मा, रितिका जैन, रूबी जैन, निशा सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा

---------------------------------------------------------------------------------------------------

