Varanasi UP…शोकसभा में उमड़ा व्यापार जगत, स्वर्गीय प्रेम मिश्रा जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

शोकसभा में उमड़ा व्यापार जगत, स्वर्गीय प्रेम मिश्रा जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

आज केंद्रीय संयुक्त व्यापार मंडल वाराणसी के तत्वावधान में दिनांक 14 मार्च, शनिवार को प्रातः 11:00 बजे स्थान सरोजा पैलेस पिपलानी कटरा में महानगर उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष स्वर्गीय प्रेम मिश्रा जी के निधन पर एक शोकसभा आयोजित की गई। सभा में व्यापार जगत से जुड़े व्यापारियों, उद्यमियों, समाजसेवियों तथा पत्रकार बंधुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर स्वर्गीय प्रेम मिश्रा जी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

व्यापारी नेता के निधन पर पूरे वाराणसी में आज प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखकर व्यापारियों ने सामूहिक शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा के प्रति सम्मान प्रकट किया।

इस अवसर पर महानगर उद्योग व्यापार समिति के संरक्षक आर के चौधरी एवं श्रीनारायण खेमका ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय प्रेम मिश्रा जी ने व्यापारियों एवं उद्यमियों के हितों के लिए जो संघर्ष किया, वह अपने आप में अतुलनीय है। महामंत्री अशोक जायसवाल एवं रजनीश कनौजिया ने कहा कि व्यापारिक समस्याओं के समाधान, संगठन की मजबूती और व्यापारी हितों की रक्षा के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
अनुज डीडवानिया एवं पंकज अग्रवाल कहा कि उनका जीवन संघर्ष, सेवा और संगठन के प्रति समर्पण का उदाहरण था।
अजय गुप्ता एवं राजन जायसवाल ने कहा की उन्होंने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय व्यापारी समाज की सेवा और उनके अधिकारों की रक्षा में समर्पित किया।

शोकसभा में उपस्थित अन्य व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए स्वर्गीय प्रेम मिश्रा जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वर्गीय प्रेम मिश्रा जी की कमी व्यापारिक समाज को हमेशा खलती रहेगी ।

शोक सभा में उपस्थित शहर के सभी गणमान्य व्यापारियों ने उनके चित्र पर गुलाब की पंखुड़िया अर्पित करते हुए भावभीनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की |
सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

शोक सभा में प्रमुख रूप से आर के चौधरी, श्रीनारायण खेमका , प्रेम कपूर, अशोक जायसवाल, रजनीश कनौजिया, दीपक बजाज, अनुज डीडवानिया, सुरेश तुलस्यान,पवन मोदी ,घनश्याम मिश्रा , बिपिन अग्रवाल ,सोमनाथ विश्वकर्मा, अशोक गुप्ता,पंकज अग्रवाल, अजय गुप्ता ,सुजीत गुप्ता, राहुल मेहता, प्रदीप तुलस्यान गोकुल शर्मा ,राजेश भाटिया ,नीरज पारीख ,राजेश त्रिवेदी, प्रमोद अग्रहरि, हृदय गुप्ता, मनीष गुप्ता, दीपक वासवानी,रामभजन अग्रहरि,भगवान दास जायसवाल ,शैलेश गुप्ता (बमबम)अशोक अग्रहरि , ओमप्रकाश जायसवाल ,शैलेश जायसवाल, सर्वेश अग्रवाल, गौरव जायसवाल, देवांश चौबे, मोहित अग्रहरि ,गुलशन कन्नौजिया , अनिल पांडेय ,संजय मिश्रा, वेदप्रकाश अग्रवाल,संतोष अग्रवाल, गौरीशंकर नेवर,दिनेश अग्रवाल, ब्रह्मानंद पेशवानी,सत्यनारायण सेठ, जितेंद्र सेठ, माहेश्वर सिंह , किशन सेठ ,आशीष कनौजिया , विश्वास जायसवाल आदि सैकड़ो के संख्या में व्यापारियों के साथ स्वर्गीय प्रेम मिश्रा जी के ज्येष्ठ पुत्र शैलेंद्र मिश्रा एवं पोते अर्श मिश्रा के साथ परिवार के अनेक लोग मौजूद रहे ।

---------------------------------------------------------------------------------------------------

Related posts