Varanasi UP…भदोही के पीपरगांव में दलित व्यक्ति को जिंदा जलाने के मामले में लोजपा (रा) प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात कड़ी कार्रवाई की मांग।

भदोही के पीपरगांव में दलित व्यक्ति को जिंदा जलाने के मामले में लोजपा (रा) प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात कड़ी कार्रवाई की मांग।

वाराणसी जनपद भदोही के थाना ज्ञानपुर क्षेत्र के ग्राम सभा पीपरगांव में अनुसूचित जाति (पासी) परिवार के साथ हुई दर्दनाक घटना को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार Chirag Paswan के निर्देश पर उत्तर प्रदेश प्रभारी Arun Bharti के मार्गदर्शन में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल दिनांक 14 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे ग्राम पीपरगांव पहुंचा और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।
बताया गया कि 9 मार्च 2026 को सुबह लगभग 7 बजे जैसलाल सरोज (55) पुत्र लालता प्रसाद सरोज निवासी ग्राम पीपरगांव थाना ज्ञानपुर, जनपद Bhadohi अपने हैंडपंप को ठीक कराने की बात लेकर ग्राम प्रधान रामनायक यादव के घर गए थे। इस दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी विवाद के दौरान ग्राम प्रधान के पुत्र कमलेश यादव ने जैसलाल सरोज पर पेट्रोल डालकर उन्हें जिंदा जला दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद लोजपा (रा) का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला और हर संभव न्याय दिलाने का भरोसा दिया। प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित क्षेत्राधिकारी (सीओ) से टेलीफोन पर वार्ता कर पीड़ित परिवार को एक सरकारी नौकरी, 50 लाख रुपये मुआवजा और आवासीय पट्टा उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही पुलिस अधीक्षक से भी सख्त कार्रवाई की अपील की गई।
पार्टी नेताओं ने कहा कि अनुसूचित जाति (पासी) परिवार के साथ हुई इस घटना के दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाना चाहिए और उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से शामिल रहे:
कमला कुमारी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), राजीव पासवान एडवोकेट (प्रदेश अध्यक्ष), विकास पांडेय (प्रदेश प्रधान महासचिव), शिवम मिश्रा (प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ), आशीष पासवान (प्रदेश अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ), आशुतोष सिंह गहरवार (प्रदेश महासचिव), छोटे लाल पासवान (प्रदेश उपाध्यक्ष), सीमा सिंह (प्रदेश प्रधान महासचिव महिला प्रकोष्ठ), धनंजय दुबे (प्रदेश संगठन महामंत्री), अवनीश तिवारी (प्रदेश सचिव), विकास दुबे (जिला अध्यक्ष भदोही), सुनील जायसवाल (जिला अध्यक्ष कौशांबी), विजय पाल सरोज (जिला अध्यक्ष प्रतापगढ़), नंद कुमार सोनी (महानगर अध्यक्ष प्रयागराज), महेश पांडेय (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य), सभाशंकर दुबे (जिला अध्यक्ष मिर्जापुर), विनीत सिंह (मंडल अध्यक्ष प्रयागराज), विजय राय (मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष मिर्जापुर), गोविंद पासवान (जिला अध्यक्ष चंदौली), राज नीरज सिंह (जिला अध्यक्ष वाराणसी), गुरु प्रसाद राणा (महानगर अध्यक्ष वाराणसी), विशाल सिंह (मंडल अध्यक्ष वाराणसी), राहुल तिवारी, संतोष पंडित सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

---------------------------------------------------------------------------------------------------

Related posts