Varanasi UP…काशी हिंदू विश्वविद्यालय में 14–16 मार्च तक अंतर्राष्ट्रीय गौ महोत्सव

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में 14–16 मार्च तक अंतर्राष्ट्रीय गौ महोत्सव

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में 14 से 16 मार्च तक शताब्दी कृषि सभागार, कृषि विज्ञान संस्थान में अंतर्राष्ट्रीय गौ महोत्सव – धनधेनु ग्लोबल समिट 2026 का आयोजन होगा। इस तीन दिवसीय समिट में गौ आधारित अर्थव्यवस्था, प्राकृतिक खेती, पंचगव्य चिकित्सा, जैविक खेती, कार्बन क्रेडिट और बायोगैस ऊर्जा जैसे विषयों पर देश-विदेश के विशेषज्ञ मंथन करेंगे।
आयोजन के संयोजक सीए धनंजय ओझा के अनुसार कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक, गौ-शोध विशेषज्ञ, नीति-निर्माता, किसान, स्टार्टअप उद्यमी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। समिट में तकनीकी सत्र, विचार गोष्ठी, प्रशिक्षण और गौ आधारित उत्पादों की प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान गौ संवर्धन, प्राकृतिक कृषि और ग्रामीण विकास में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को ‘गौ रत्न सम्मान’ से भी सम्मानित किया जाएगा। आयोजन समिति ने किसानों, शोधकर्ताओं और समाज के सभी वर्गों से इसमें भाग लेने की अपील की है।

---------------------------------------------------------------------------------------------------

Related posts