जिले में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (दारोगा) भर्ती परीक्षा सकुशल सम्पन्न।

मंडलायुक्त व जिलाधिकारी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया।
परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु सभी जरूरी व्यस्थाएं की गयी हैं जिससे उनको किसी दिक्कतों का सामना न करना पड़े: मंडलायुक्त।
आज आयोजित परीक्षा में दोनों पालियों में कुल 38880 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जिसमें 18947 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
प्रथम पाली में 48 प्रतिशत तथा द्वितीय पाली में 49 प्रतिशत विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

अभ्यर्थियों से अपील है कि वे परीक्षा से संबंधित किसी भी भ्रामक सूचना या अफवाहों पर ध्यान न दें तथा केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें: जिलाधिकारी।
वाराणसी। जिले में आयोजित उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा आज जनपद के 46 विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न हुई। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा तथा सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए व्यापक प्रबंध किए गए थे। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। अभ्यर्थियों की प्रवेश से पूर्व सघन जांच की गई ताकि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनी रहे।
वाराणसी के मंडलायुक्त एस राजलिंगम तथा जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंडलायुक्त ने लगातार दूरभाष तथा अन्य माध्यमों से संपर्क स्थापित करते हुए वाराणसी मंडल के विभिन्न जिलों में आयोजित हो रही परीक्षा की सुचिता सुनिश्चित करने हेतु सभी संभव प्रयास किए। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु सभी व्यस्थाएं की गयी हैं जिससे उनको किसी दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
जिलाधिकारी ने बताया कि शहर में कुल 46 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां दो दिनों तक परीक्षा आयोजित होगी। इन दोनों दिनों में चार पालियों में हजारों अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए प्रशासन की ओर से सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि भर्ती बोर्ड के तय प्रोटोकॉल के मुताबिक हर परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और इनविजिलेटर की तैनाती की गई है। इसके साथ ही हर परीक्षा कक्ष की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं। इन कंट्रोल रूम के जरिए लगातार परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जा रही है।
जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया गया और संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी रखी गई। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में पुलिस उपनिरीक्षक (दारोगा) और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए 14 और 15 मार्च को लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है जिसमें जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
प्रशासन द्वारा अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे परीक्षा से संबंधित किसी भी भ्रामक सूचना या अफवाहों पर ध्यान न दें तथा केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें। परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, परीक्षा केंद्रों के कर्मचारियों तथा अन्य संबंधित विभागों का सहयोग रहा। आज आयोजित परीक्षा में दोनों पालियों में कुल 38880 अभ्यर्थी (प्रथम पाली में 19440 व द्वितीय पाली में 19440) पंजीकृत थे जिसमें 18947 अभ्यर्थी उपस्थित रहे( प्रथम पाली में 9412 तथा द्वितीय पाली में 9535)।
---------------------------------------------------------------------------------------------------

