शहनाई पत्रिका का विधिवत अनावरण, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ हवन।

वाराणसी। संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ महाराज जी की पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन के साथ मध्यदेशीय वैश्य समाज की वैवाहिक पत्रिका “शहनाई पत्रिका” का विधिवत अनावरण किया गया। कार्यक्रम में समाज के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा गणिनाथ महाराज जी की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना और हवन से हुई। इसके बाद समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शहनाई पत्रिका का अनावरण किया। वक्ताओं ने कहा कि यह पत्रिका समाज के योग्य युवक-युवतियों के वैवाहिक परिचय के लिए एक विश्वसनीय मंच साबित होगी।
बाबा गणिनाथ भक्त मंडल, वाराणसी के जिलाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि मध्यदेशीय वैश्य वैवाहिक परिचय सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और दिल्ली सहित कई राज्यों से समाज के लोग शामिल होंगे।
समारोह में राष्ट्रीय संरक्षक राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, पूर्व राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, पूर्व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता सहित समाज के कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

---------------------------------------------------------------------------------------------------

