Varanasi UP…मान्यवर कांशीराम जी समाजिक न्याय के अग्रदूत थे।

मान्यवर कांशीराम जी समाजिक न्याय के अग्रदूत थे।

धन्य है आप सोती कौम को जगाया। नमन आपको। बाल्मीकि

वाराणसी उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय संयुक्त सफाई कर्मचारी संघ की ओर से बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब की जैयंती संघ के प्रधान कार्यालय कबीर चौरा वाराणसी में धुम धाम मनाया गया।उक्त औसर पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष सोनचंद बाल्मीकि ने श्रद्ध सुमन अर्पित करते हुए कहा कि मान्यवर कांशीराम ने बाल्मीकि समाज के महान चिंतक मान्यवर धीनाभाना बाल्मीकि जी की प्रेरणा से बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की के सपनों को पूरा करने के लिए अपना जिवन बहुजन समाज के सामाजिक अधिकार दिलाने के लिए समर्पित कर दिया। धन्य हैं आप ने सोती कौम को जगाया। आपने उत्तर प्रदेश में दलित की बेटी को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाया। यह हम सभी बहुजनों के लिए गर्व की बात है।
दुर्भाग्यपूर्ण है कि आप ने जिस उम्मीद व बिचार धारा से बहुजन समाज पार्टी का गठन किया था। आज के समय में बहुज समाज पार्टी आपकी बिचार धारा से भटक गई है।
हम सभी बहुजन समाज के लोगों से अपील करता हूं कि बाल्मीकि समाज के अग्रदूत मान्यवर दीना भाना बाल्मीकि जी व बाल्मीकि समाज के महापुरुषों की जैयंती व पूणयतिथ भी धुमधाम मनाया जाना चाहिए। और इनकी भी तस्वीर लगनी चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रवीन्द्र कुमार मेहता, श्रवण कुमार भारती, प्रदीप कुमार, अनिल कुमार भारती, विजेंद्र कुमार वाल्मीकि दिनेश कुमार दिलीप भारती नरेंद्र कुमार आदिवासी थे आदि उपस्थित थे

---------------------------------------------------------------------------------------------------

Related posts