हृदयगति रुकने से पूर्व ग्राम प्रधान श्री तीर्थराज चौबे (मखन्चू) का आकस्मिक निधन।

बाबतपुर नियार क्षेत्र के पूर्व ग्राम प्रधान श्रीतीर्थराज चौबे (मखन्चू) का हृदयगति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे ग्राम समाज में शोक की लहर दौड़ गई है।
स्वर्गीय तीर्थराज चौबे अपने पीछे एक पुत्र विपिन चौबे और तीन पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इसके अलावा उनके भतीजे ओमप्रकाश, राम प्रकाश, वरुण, राहुल, केशरी और संजय सहित पूरा परिवार गहरे शोक में डूबा हुआ है।
ग्रामीणों के अनुसार श्री चौबे सरल स्वभाव और समाजसेवा के लिए हमेशा आगे रहने वाले व्यक्ति थे। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और ग्रामवासियों ने इसे समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

