उदय प्रताप कॉलेज में खूनी संघर्ष: छात्रा को गोली मारने के बाद बवाल, आरोपी फरार।
न्यू हॉस्टल के छात्र उत्कर्ष पर हमला, कैंपस में तोड़फोड़; पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर।


हत्यारोपी गिरफ्तार
वाराणसी स्थित उदय प्रताप कॉलेज में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब न्यू हॉस्टल के छात्र उत्कर्ष को गोली मार दी गई। घटना कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के बरामदे में हुई, जहां हमलावर ने छात्रा को निशाना बनाते हुए फायरिंग की और मौके पर पिस्टल फेंककर फरार हो गया।
घटना के बाद कॉलेज परिसर में छात्रों का आक्रोश भड़क उठा। गुस्साए छात्रों ने प्रिंसिपल कार्यालय में तोड़फोड़ करते हुए जमकर हंगामा किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
मौके पर डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार, एडीसीपी नीतू कादयान, एसीपी कैंट नितिन तनेजा, एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना सहित कई वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। इसके अलावा आलोक प्रियदर्शी और शिवहरी मीणा समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल पहले से मौजूद रहा। हालात को देखते हुए तीनों जोन की अतिरिक्त फोर्स भी बुलाई गई।
घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।
पुलिस के अनुसार हमले में शामिल आरोपी छात्र की पहचान मंजीत चौहान के रूप में की गई है, जो शिवपुर थाना क्षेत्र के चाँदमारी इलाके का निवासी बताया जा रहा है।फिलहाल कॉलेज परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
