गाजीपुर सिटी रेलवे कॉलोनी में बच्चों के लिए विकसित हुआ हरित पार्क।

वाराणसी मंडल के गाजीपुर सिटी स्टेशन के पास टीआरडी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि को साफ कर बच्चों के लिए सुंदर हरित पार्क विकसित किया गया है। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन की प्रेरणा से इंजीनियरिंग, पर्यावरण व हाउसकीपिंग विभाग के सहयोग से बने इस पार्क में झूले, स्लाइडर, ट्रिपल ट्विस्टर जैसे खेल उपकरण लगाए गए हैं। साथ ही कर्मचारियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए मॉर्निंग वॉक व जॉगिंग ट्रैक की व्यवस्था की गई है।
रेल अधिकारियों ने इसे कर्मचारियों व उनके बच्चों के लिए उपयोगी पहल बताते हुए कॉलोनीवासियों से इसके रखरखाव की अपील की है।

