मैक्स टॉप स्कॉलरशिप से सम्मानित हुये छात्र अभिषेक गुप्ता


वाराणसी कैंट थाना क्षेत्र के हुकुलगंज के रहने वाले होनहार छात्र अभिषेक गुप्ता को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैक्स टॉप की ओर से स्कॉलरशिप प्रदान की गई है। अभिषेक गुप्ता ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट कॉन्वेंट स्कूल में पिछले 2वर्षों से अध्ययनरत हैं और अपनी मेहनत व प्रतिभा के बल पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
मैक्स टॉप द्वारा आयोजित स्कॉलरशिप कार्यक्रम के अंतर्गत अभिषेक गुप्ता को पहली बार ₹1000 तथा दूसरी बार ₹3000 की स्कॉलरशिप देकर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से विद्यालय और परिवार में खुशी का माहौल है। अभिषेक के पिता का नाम अशोक कुमार तथा माता का नाम निर्मला गुप्ता है। अभिषेक ने इस सम्मान के लिए मैक्स टॉप के डायरेक्टर मिथुन मोदी और ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट कॉन्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्य का हृदय से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से ही उन्हें यह सफलता मिली है और आगे भी वे इसी तरह मेहनत कर अपने विद्यालय और परिवार का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगे।
