Varanasi UP…कालिकधाम मंदिर परिसर में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक।

कालिकधाम मंदिर परिसर में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक।

वाराणसी। मिशन शक्ति 5.2 अभियान के अंतर्गत थाना कपसेठी कमिश्नरेट वाराणसी में स्थापित नवीन मिशन शक्ति केंद्र के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करने का अभियान चलाया गया। इस क्रम में मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी उपनिरीक्षक मेघा सोलंकी द्वारा कालिकधाम मंदिर परिसर में महिलाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1076, 112 (आपातकालीन सेवा), 108 (एम्बुलेंस सेवा) तथा 181 (महिला सहायता हेल्पलाइन) जैसे नंबरों की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में इन सेवाओं का तत्काल लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।

Related posts