रामनगर में ‘ब्रेथ ईजी इमरजेंसी यूनिट’ का शुभारंभ, 672 मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार।

रामनगर स्थित ब्रेथ ईजी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में रविवार, 22 मार्च 2026 को इमरजेंसी यूनिट का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश प्रसाद, आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस मौके पर अस्पताल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 672 मरीजों को परामर्श, जांच और दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
मेडिकल डायरेक्टर डॉ. एस. के पाठक ने बताया कि अब रामनगर में ही एक छत के नीचे इमरजेंसी सहित सभी प्रमुख स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
अतिथियों ने ब्रेथ ईजी के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल बताया।

