थाना फतेहपुर क्षेत्र सीएचसी में पुलिस की कस्टडी में मेडिकल के लिए लाई गई युवती को भाई ने ही मारी गोली मौके से फरार
पुलिस सुरक्षा के दावे हुए फेल, पुलिस कस्टडी में भी सुरक्षित नहीं है बेटियों पुलिस की सुरक्षा पर उठते सवाल


धारा लक्ष्य समाचार
छुटमलपुर।
एसएसपी अभिन्नदन सिह व एसपी सागर जैन भी पहुंचे सीएचसी फतेहपुर किया घटना स्थल का मुआयना।
मिली जानकारी के अनुसार राखी जिसकी उम्र करीब 25 वर्ष निवासी रामखेड़ी बताई गई है जो करीब 16/03/2026 को किसी युवक के साथ कही चली गई थी जिसको आज फतेहपुर पुलिस के दुवारा बरामद कर लिए गया है जिसको लेकर फतेहपुर पुलिस सी एच सी फतेहपुर आई थी जैसे ही फतेहपुर पुलिस एस•आई विजय पाल व महिला कांस्टेबल प्रीति राखी को स्विफ्ट गाड़ी में बैठाकर जिसका नंबर UP16 CM 1706 चलने वाले थे तभी लड़की के दोनों भाई मौके पर पहुंचे और स्विफ्ट गाड़ी में बैठी राखी को गोली मार दी जबतक पुलिस कुछ समझ पाती तबतक दोनों भाई मौके से फरार हो चुके थे गोली की आवाज सुनते ही अस्पताल में अफरातफरी मच गई और मौके पर भारी पुलिस पहुँच गई वही राखी की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है वही 108 एम्बुलेंस की सहायता से फतेहपुर पुलिस राखी को सहारनपुर मेडिग्राम हॉस्पिटल लेकर गई है जहाँ उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर की जांच वही एस एस पी अभिन्नदन सिह व एसपी सागर जैन सहारनपुर ने सीएचसी घटना स्थल पर पहुंच कर किया घटना का मुआयना व अधीनस्थों को दिये आवश्यक दिशानिर्देश और बताया है की दोनों युवकों की गिरफ़्तारी के लिए चार टीमें गठित कर दी गई है आरोपियों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
