Varanasi UP…शहीदों के बलिदान को नमन, उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प – आम आदमी पार्टी।

शहीदों के बलिदान को नमन, उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प – आम आदमी पार्टी।

भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान को सलाम – आप

वाराणसी आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष कैलाश पटेल ने आज शहीदी दिवस के अवसर पर देश के अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इन वीर सपूतों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि शहीदों ने जिस भारत का सपना देखा था, वह आज भी अधूरा है और उसे पूरा करने की जिम्मेदारी हम सभी की है।
अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अब्दुल्ला खान_ने कहा कि आज के युवाओं को शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश के निर्माण में आगे आना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अन्याय, भ्रष्टाचार और असमानता के खिलाफ आवाज उठाएं और एक मजबूत, समतामूलक भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

इसी अवसर पर समाजवादी चिंतक राम मनोहर लोहिया जी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए *महिला प्रदेश महासचिव रेखा जायसवाल ने कहा कि लोहिया जी के विचार आज भी देश के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, समानता और गरीबों के अधिकारों की रक्षा ही सच्चे अर्थों में लोहिया जी की श्रद्धांजलि होगी।

उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली यह दर्शाती है कि सरकारें लोहिया जी के समाजवादी सिद्धांतों से पूरी तरह दूर हो चुकी हैं।

मीडिया प्रभारी घनश्याम पांडे ने कहा कि ने कहा कि आम आदमी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो शहीदों के सपनों और लोहिया जी के आदर्शों को जमीन पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी निरंतर आम जनता के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ रही है और आगे भी लड़ती रहेगी।

वक़्तओ ने सभी कार्यकर्ताओं और आम जनता से अपील की कि वे शहीदों के बलिदान और लोहिया जी के विचारों को आत्मसात करते हुए एक बेहतर भारत के निर्माण के लिए संकल्प लें।

इस दौरान प्रमुख रूप से _घनश्याम पाण्डेय, अर्चना श्रीवास्तव, गुलाब सिंह राठौड़, डॉ अहिल्या सतीश पटेल गुलाब सिंह_इमरान, विद्या सागर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Related posts