Varanasi UP… बजरडीहा के सरस्वती शिशु मंदिर में वाटर कूलर स्थापित, विद्यार्थियों को मिलेगी शीतल पेयजल सुविधा।

बजरडीहा के सरस्वती शिशु मंदिर में वाटर कूलर स्थापित, विद्यार्थियों को मिलेगी शीतल पेयजल सुविधा।

वाराणसी। मारवाड़ी युवा मंच गंगा शाखा द्वारा बृज इन्क्लेव कॉलोनी, बजरडीहा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए वाटर कूलर स्थापित किया गया। इससे बच्चों को गर्मी के मौसम में शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
यह वाटर कूलर शाखा की सदस्या संध्या अग्रवाल द्वारा समर्पित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने इस सराहनीय सेवा कार्य के लिए मंच का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मनोहारी सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर शाखा की अध्यक्षा विनीता प्रसाद, सचिव सिल्की अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुषमा अग्रवाल, पूर्व अध्यक्षा मनीषा अग्रवाल, पूर्व अध्यक्षा स्मिता लोहिया, वंदना रतेरिया एवं आशीष अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts