Varanasi UP…वाराणसी में रोजगार मेला: युवाओं को मौके पर नौकरी उपलब्ध।

वाराणसी में रोजगार मेला: युवाओं को मौके पर नौकरी उपलब्ध।

वाराणसी। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान करौंदी में वृहद् रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य एवं विशिष्ट अतिथि इण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव दीपक कुमार बजाज रहे।
दीपक कुमार बजाज ने कहा कि IIA हमेशा से MSME के विकास और कौशल प्रशिक्षण में सहयोगी रहा है। रोजगार मेले में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, मध्यप्रदेश समेत 100 से अधिक कंपनियों ने युवाओं को मौके पर साक्षात्कार कर नौकरी देने का अवसर प्रदान किया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के निदेशक पुलकित खरे, आईटीआई करौंदी के प्रधानाचार्य अरुण कुमार यादव, और IIA वाराणसी चैप्टर के चेयरमैन पंकज अग्रवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related posts