Varanasi UP…रामनवमी पर दिव्यांगजनों का सम्मान, स्वर्गीय अंजू देवी की पुण्यतिथि पर हुआ सेवा कार्यक्रम।

रामनवमी पर दिव्यांगजनों का सम्मान, स्वर्गीय अंजू देवी की पुण्यतिथि पर हुआ सेवा कार्यक्रम।

वाराणसी। रामनवमी के पावन अवसर एवं स्वर्गीय अंजू देवी की पुण्यतिथि पर ग्राम धनेश्वरी, जिला वाराणसी में एक सराहनीय सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 50 दिव्यांगजनों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा सभी को भोजन भी कराया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वर्गीय अंजू देवी (पत्नी रामबालक पटेल), जो अपना दल एस की जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं बौद्धिक मंच से जुड़े है अंजू देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस आयोजन में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें हंसराज (विधानसभा अध्यक्ष, अपना दल एस), वेद प्रकाश पटेल (जिला उपाध्यक्ष), राजेश पटेल (विधानसभा उपाध्यक्ष), डॉ. रतन पटेल (विधानसभा अध्यक्ष, चिकित्सा मंच), भृगुनाथ पटेल (जिला सचिव), दिलीप राजभर (विधानसभा उपाध्यक्ष), अमित पासवान (विधानसभा अध्यक्ष, अनुसूचित मंच) प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त दिनेश पटेल (जेसीबी), राजेश पटेल (विधानसभा अध्यक्ष, शिवपुर), संतोष सोनकर (जिला अध्यक्ष, अनुसूचित मंच), जितेंद्र पटेल (पूर्व जिला अध्यक्ष), अजय पटेल (जिला सचिव), विकास पटेल, राणा अनिल पटेल, ओम दीप तथा चंद्रमा पटेल (जिला अध्यक्ष, बौद्धिक मंच) भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय दिव्यांग वाहिनी के जिला अध्यक्ष विनय पांडे एवं उनकी पूरी टीम को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह सम्मान सभी सदस्यों एवं परिवार के लोगों द्वारा मिलकर प्रदान किया गया।
यह आयोजन समाज में सेवा, सम्मान और सहयोग की भावना को मजबूत करने वाला प्रेरणादायक प्रयास रहा।

Related posts