Varanasi UP…रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर।

रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर।

वाराणसी रामनवमी के पावन अवसर पर सती हनुमान जी मंदिर एवं राम मंदिर के पुजारी दिवाकर मिश्र तथा उनके सहयोगी उमानाथ मिश्रा के नेतृत्व में भगवान राम, माता जानकी और हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा का शुभारंभ साधु बेला आश्रम स्थित बनखंडी महादेव मंदिर में भगवान राम की तस्वीर की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस दौरान श्रद्धालु “जय श्रीराम” और “जय-जय सियाराम” के भजनों पर झूमते नजर आए, जिससे पूरे वातावरण में भक्तिमय उल्लास छा गया।
भक्तों की भारी भीड़ ने यह साबित कर दिया कि भगवान राम के प्रति आस्था रखने वालों की संख्या हजारों नहीं, बल्कि लाखों में है। शोभायात्रा बनखंडी महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर रवींद्र पुरी, गुड़गांव चौराहा और धर्म संघ होते हुए बैंडकटी हनुमान मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई।
शोभायात्रा के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद ग्रहण कर भक्त स्वयं को धन्य महसूस कर रहे थे। पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम मुख्य रूप से पंडित दिवाकर मिश्रा वाचस्पति मिश्रा लोकनाथ मिश्रा सूर्यपाल सिंह सिद्धार्थ मिश्रा डब्बू सिद्धार्थ पाराशर रोहित गुप्ता विवेक विश्वकर्मा अनुराग पांडे अखिलेश सिंह मुन्ना ओम शुक्ला राधे झा शामिल रहे।

Related posts