Varanasi UP..वाराणसी में आज हुआ मेगा ब्लड डोनेशन कार्निवल, 400 यूनिट रक्त संग्रह ।

वाराणसी में आज हुआ मेगा ब्लड डोनेशन कार्निवल, 400 यूनिट रक्त संग्रह ।

वाराणसी, दी इमर्जिंग फाउंडेशन द्वारा वाराणसी के एक स्थानीय मैरिज प्वाइंट पर प्रातः 9 बजे से मेगा ब्लड डोनेशन कैम्प “ब्लड डोनेशन कार्निवल” का आयोजन गया यह आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े स्तर पर किया गया जिसमें 400 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य पूरा किया गया
इस महत्वपूर्ण सामाजिक अभियान में व्यापारी नेटवर्क रोटरी शाइन, युवा अग्रवाल सम्मेलन, जेसीआई काशी सहित कई सामाजिक संगठनों ने अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक रमेश उपस्थित रहें। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, वाराणसी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप अग्रहरि ने किया।

Related posts