Varanasi UP…वाराणसी में ऐतिहासिक रक्तदान शिविर का आयोजन, 300 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान।

वाराणसी में ऐतिहासिक रक्तदान शिविर का आयोजन, 300 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान।

वाराणसी। जेएसके फाउंडेशन एवं आईबीएफ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 29 मार्च को अग्रवाल भवन एसी बैंक्विट हॉल, चौक में एक ऐतिहासिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सुबह ठीक 10 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जरूरतमंदों के लिए रक्तदान किया। शिविर में सर सुंदरलाल चिकित्सालय, पॉपुलर हॉस्पिटल, मैक्सवेल हॉस्पिटल एवं अमृताशा ब्लड सेंटर के सहयोग से रक्त का संकलन किया गया। समाचार लिखे जाने तक 300 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराकर रक्तदान किया। यह शिविर शाम 4 बजे तक जारी रहेगा।
इस अवसर पर रक्तदाताओं को काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद/काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रो. चंदमौली उपाध्याय द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक सदस्य संजीव अग्रवाल, अरविंद जैन, राकेश अग्रवाल, नीरज पारिख, डॉ. आशीष गुप्ता, अजीत बजाज, दिव्या अग्रवाल, श्वेता गुप्ता, डॉ. शालिनी शाह, प्रदीप उपाध्याय, प्रदीप मल्होत्रा, मुन्ना चौरसिया सहित अनेक गणमान्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
शिविर के सफल आयोजन के लिए आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related posts