Lucknow UP: राष्ट्र सेविका समिति लखनऊ विभाग द्वारा रामनवमी के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

लखनऊ: राष्ट्र सेविका समिति लखनऊ विभाग की बहनों ने रामनवमी के पावन अवसर पर लखनऊ के प्रसिद्ध कुड़िया घाट पर एक भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर बहनों ने श्री राम रक्षा स्त्रोत का सामूहिक पाठ किया तथा गोमती माता की आरती उतारी।

कार्यक्रम में अबध क्षेत्र की क्षेत्र प्रचारिका आदरणीया शशि दीदी, प्रांत संचालिका रत्नम जी, सावित्री जी तथा अन्य दायित्ववान बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी बहनों ने सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन और स्तोत्र पाठ के माध्यम से भगवान श्री राम की आराधना की तथा सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं को जीवंत रखने का संकल्प लिया।

 

कुड़िया घाट पर गोमती नदी के तट पर आयोजित यह कार्यक्रम भक्ति, एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रहा। बहनों ने कहा कि रामनवमी जैसे पर्व समाज में सद्भाव, मर्यादा और संस्कारों को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।

 

राष्ट्र सेविका समिति लखनऊ विभाग की ओर से ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं, जो महिलाओं को सशक्त बनाते हुए सांस्कृतिक जागरण का कार्य करते हैं।

Related posts