रामकुमार गौतम


बिहारीगढ़ सहारनपुर
थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के गांव घैर कलिया में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां मकान की मरम्मत के दौरान बिम गिरने से एक राजमिस्त्री की जान चली गई।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी कुशल काबोज ने अपने पुराने मकान की मरम्मत के लिए राजमिस्त्री प्रताप सिंह निवासी बिहारीगढ़ को ठेका दिया था। काम के दौरान राजमिस्त्री मकान का बिम तोड़ रहा था। इसी बीच अचानक पिलर गिर गया और वह उसकी चपेट में आ गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल राजमिस्त्री को तुरंत अस्पताल पहुंचाया,लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रारंभिक जानकारी में यह सामने आया है कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था मकान मालिक द्वारा केवल मरम्मत का कार्य कराया जा रहा था, और घटना कार्य के दौरान अचानक हुई। मृतक के परिजनों में शोक की लहर है, जबकि प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।
