Varanasi UP…वाराणसी में अस्मिता रोल बॉल लीग का शुभारंभ, 50 से अधिक बालिकाओं ने लिया हिस्सा।

वाराणसी में अस्मिता रोल बॉल लीग का शुभारंभ, 50 से अधिक बालिकाओं ने लिया हिस्सा।

वाराणसी, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल, नटीनियादाई में प्रथम अस्मिता रोल बॉल लीग का उद्घाटन रविवार को संपन्न हुआ। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों की 50 से अधिक बालिकाएं प्रतिभाग कर रही हैं।
प्रतियोगिता में सनबीम एकेडमी वरुणा, कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज, सेंट जॉन्स स्कूल, संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, सनबीम सनसिटी, डालिम्स सनबीम, बीएलडब्ल्यू एकेडमी, ग्लेनहिल्स स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, रोलिंग फाइटर एकेडमी एवं ज्ञानदीप एकेडमी की खिलाड़ियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री राम बहादुर, चेयरमैन ज्ञानदीप एकेडमी द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि खेलों से बालिकाओं का सर्वांगीण विकास होता है तथा अस्मिता खेलो इंडिया भारत सरकार का महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक उत्कृष्ट पहल है।
आयोजनकर्ता श्री चंद्र जी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। आयोजन समिति में श्रीमती ममता मिश्रा, सुनीता तिवारी, विजया पाण्डेय एवं सरोज गौतम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए मुकाबलों में सनबीम एकेडमी वरुणा ने बीएलडब्ल्यू एकेडमी को 4-3 से पराजित किया, जबकि दूसरे मैच में ज्ञानदीप एकेडमी ने रोलिंग फाइटर एकेडमी को 3-1 से हराया।
जिला रोल बॉल संघ की सचिव सुश्री सुनीता गुप्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय अस्मिता लीग में प्रतिभाग करेंगे।
प्रतियोगिता के संचालन में ऑफिशियल के रूप में अभिषेक पटेल, अजय पटेल, ज्योति कुमारी, विनायक, तनिष्क, अभिषेक कुमार शर्मा, मो. सैयद, जैनब फातिमा, तन्वी गुप्ता एवं आरुष कुमार आदि ने प्रमुख भूमिका निभाई।

Related posts