म्यांमार दूतावास में ‘गौरव श्री सम्मान पुरस्कार’ एवं ‘एशियन इंडिया मीट 2026’ का भव्य आयोजन

नई दिल्ली स्थित म्यांमार दूतावास में ‘मैत्री पीस फाउंडेशन’ की ओर से ‘गौरव श्री सम्मान पुरस्कार’ एवं ‘एशियन इंडिया मीट 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन अर्पित सेठ द्वारा किया गया, जिसमें देश-विदेश के गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि म्यांमार के राजदूत यू मो क्याव आंग रहे। उनके द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न देशों और विविध क्षेत्रों से आए व्यापारियों के बीच सफल संवाद और व्यावसायिक वार्ताएं भी संपन्न हुईं।
यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ, जिसमें आपसी सहयोग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

