कासवी साड़ी एवं आभूषण प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ, मंत्री रविंद्र जायसवाल ने किया उद्घाटन
वाराणसी।

वाराणसी गुरुबाग स्थित पार्वतीपुरी कॉलोनी में कासवी साड़ी एवं आभूषण प्रतिष्ठान का भव्य उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल एवं अंजू जायसवाल के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता अमित कुमार बरनवाल एवं सौम्या बरनवाल ने बताया कि उनके यहां आर्टिफिशियल एवं फैशन आभूषण, साड़ियां एवं सूट का थोक एवं खुदरा व्यापार उपलब्ध है। साथ ही ग्राहकों के लिए कस्टम-निर्मित असली आभूषण भी तैयार किए जाते हैं।
उन्होंने जानकारी दी कि प्रतिष्ठान में विभिन्न प्रकार के चयनित उत्पाद उपलब्ध हैं, जिनमें दैनिक उपयोग के एंटी-टार्निश आभूषण, पार्टी एवं त्योहारों के आभूषण, दुल्हन एवं पुरुष आभूषण, 92.5 चांदी के आभूषण, लैब में निर्मित हीरे के स्वर्ण आभूषण, प्राकृतिक हीरे के स्वर्ण आभूषण तथा असली पोल्की कुंदन के स्वर्ण आभूषण शामिल हैं।
परिधान श्रेणी में बनारसी साड़ियां, महिलाओं के सूट एवं दुपट्टे भी आकर्षक डिजाइनों में उपलब्ध हैं।
उद्घाटन के समय मुख्य रूप से कृष्ण बरनवाल संजय बरनवाल उपमा बरनवाल नीरज बरनवाल विभा बरनवाल विनीत गोयल प्रतिभा गोयल मुख्य रूप से मौजूद रहे।

