धूमधाम से निकली महर्षि कश्यप शोभायात्रा

धारा लक्ष्य समाचार
निशा कश्यप
सहारनपुर।
शांति नगर निकट स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर सृष्टि रचयिता, महान तपस्वी, आदीकालीन ऋषियों में अग्रगण्य भगवान महर्षि कश्यप जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई।
शोभा यात्रा शांति नगर शिव मंदिर से शुरू हुई । इसमें महर्षि कश्यप व सिया राम की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। प्रोफेसर संदीप कश्यप, पंकज कश्यप व प्रदीप कश्यप समेत समाज से लोगों ने झांकियों का पूजन कर शोभायात्रा को रवाना किया।
रविवार को शान्ति नगर में शोभायात्रा से पहले सभी ने हवन में आहुतियां डाल समाज के कल्याण की कामना की।पंडित मोहन चंद जोशी ने पूजन कराया। भंडारे के बाद शोभायात्रा शूरू हुई। महर्षि कश्यप व देवी देवताओं की झाकियों के साथ शोभायात्रा शांति नगर से होते हुए नुमाइश कैंप, पुरानी चुंगी, घंटाघर और अंबाला रोड से होते हुए श्री बाबा कालु मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई । रास्ते में झांकियां प्रस्तुत की गई। शोभायात्रा पर दुकानदारों ने जगह जगह स्वागत कर फुल बरसाए।
प्रोफेसर संदीप कश्यप ने कहा कि भगवान महर्षि कश्यप जी की शिक्षाएं आज भी हमें प्रकृति, समाज और समरसता के साथ संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा देती है , जो समाज के लिए आवश्यक है। पंकज कश्यप ने भगवान महर्षि कश्यप द्वारा बताए गए सत्मार्ग पर चलने व उनकी नीतियों का अपने जीवन में अनुसरण करने को कहा।महावीर कश्यप, डॉ० मांगेराम कश्यप, प्रोफेसर संदीप कश्यप, अमीन जयपाल कश्यप, प्रदीप कश्यप, पंकज कश्यप, अंकित कश्यप, सतीश कश्यप, सत्यपाल कश्यप , धन प्रकाश कश्यप,ऋषिपाल कश्यप( रेलवे),सुमित कश्यप, शुभम कश्यप,विनोद ठेकेदार, राजेंद्र कश्यप,अमित कश्यप अर्चना कश्यप
रमेश गोंड कश्यप पिछड़ा आयोग, महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई,मांगेराम कश्यप (पूर्व राज्यमंत्री समाजवादी पार्टी), बिजेंद्र कश्यप (प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा), जसवंत कश्यप भाजपा
सदस्य आदि रहे।

