Varanasi UP…विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आशीर्वाद नर्सिंग संस्थान के छात्रों ने चलाया जागरूकता अभियान।

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आशीर्वाद नर्सिंग संस्थान के छात्रों ने चलाया जागरूकता अभियान।

वाराणसी। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आशीर्वाद नर्सिंग एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट, महमूरगंज के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्रों ने अपने पैरेंट हॉस्पिटल आशीर्वाद मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के साथ-साथ गवर्नमेंट कम्युनिटी हेल्थ सेंटर दुर्गाकुंड एवं गवर्नमेंट कम्युनिटी हेल्थ सेंटर चौकाघाट में पहुंचकर मरीजों और उनके परिजनों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं ने लोगों को स्वच्छता बनाए रखने, संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया। पोस्टर और संवाद के माध्यम से उन्होंने बताया कि छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। संस्थान के डायरेक्टर डॉ. समीर गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों के व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाने के साथ-साथ समाज सेवा की भावना को भी मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में संस्थान की प्रधानाचार्या डॉ. दीपाली सचान ने सभी नागरिकों से अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की। इस अवसर पर संस्थान के एडमिन आशुतोष राय तथा नर्सिंग फैकल्टी आकृति, अमीषा, सुनीता, नेहा, मीनाक्षी, प्रियंका सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts