Varanasi UP…पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से मुक्ति दिलाने हेतु रामलीला मैदान में विशाल शिक्षक रैली।

पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से मुक्ति दिलाने हेतु रामलीला मैदान में विशाल शिक्षक रैली।

वाराणसी टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीएफआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चन्द्र शर्मा के नेतृत्व में देश के कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के लाखों शिक्षक रामलीला मैदान, दिल्ली में एकत्र हुए और शिक्षकों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।
रैली में उपस्थित शिक्षकों ने स्पष्ट कहा कि उन्होंने भर्ती के समय सरकार द्वारा निर्धारित सभी नियमों और योग्यताओं को पूर्ण करने के बाद ही नियुक्ति प्राप्त की है। ऐसे में माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा आरटीई से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता लागू करना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।
शिक्षकों ने यह भी कहा कि उनकी नियुक्ति सरकार द्वारा की गई है, इसलिए उनकी सेवा शर्तों की सुरक्षा का दायित्व भी सरकार का ही है। फेडरेशन ने केंद्र सरकार से मांग की कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पूर्व प्रभाव (रेट्रोस्पेक्टिव प्रभाव) को समाप्त करने के लिए कानून बनाया जाए।
रैली के मुख्य अतिथि सांसद श्री जगदंबिका पाल ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे देश के शिक्षकों की आवाज को प्रधानमंत्री तक पहुंचाएंगे और उनके हितों की रक्षा सुनिश्चित करेंगे।
टीएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चन्द्र शर्मा ने देशभर से आए शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ नेता सनत कुमार सिंह ने बताया कि वाराणसी से भी बड़ी संख्या में शिक्षक इस रैली में शामिल हुए।

Related posts