वाराणसी कैंट पुलिस की बड़ी सफलता: 5 साल से फरार ₹25,000 का इनामी मोबाइल चोर गिरफ्तार
101 मोबाइल चोरी के मामले में वांछित आरोपी अंबेडकर चौराहे के पास दबोचा गया


वाराणसी। अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कैंट थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 5 वर्षों से फरार चल रहे ₹25,000 के इनामी आरोपी श्रवण महतो उर्फ मोकामा (35) को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तारी 9 अप्रैल 2026 को सुबह 7:30 बजे अंबेडकर चौराहे के पास की गई। आरोपी झारखंड के साहेबगंज जिले का निवासी है और मोबाइल चोरी के एक संगठित गिरोह का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2021 में कैंट थाने में धारा 41, 411, 413, 414 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज था। मामले की विवेचना के दौरान उसका नाम सामने आया था, जिसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था और पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन द्वारा ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था।
बताया गया है कि आरोपी अपने गिरोह के साथ मिलकर मोबाइल चोरी कर उन्हें बेचने का काम करता था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी थी।
इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही
