Varanasi UP….सनबीम विमेंस कॉलेज, वरुणा में ‘आकार 2026’ युवा महोत्सव का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन।

सनबीम विमेंस कॉलेज, वरुणा में ‘आकार 2026’ युवा महोत्सव का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन।

युवा महोत्सव ‘आकार ” बदलाव की गूंज – युवाओं की आवाज “थीम पर आधारित रहा।

वाराणसी। सनबीम विमेंस कॉलेज, वरुणा में आयोजित अंतर्महाविद्यालयी युवा महोत्सव ‘आकार 2026’ का आयोजन 28 मार्च 2026 को अत्यंत भव्य, उत्साहपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस वर्ष युवा महोत्सव की थीम “बदलाव की गूंज – युवाओं की आवाज” रही, जिसने वर्तमान समय में युवाओं की भूमिका, उनकी सोच, उनके संघर्ष और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की उनकी क्षमता को केंद्र में रखा।
यह महोत्सव न केवल एक सांस्कृतिक आयोजन रहा, बल्कि युवाओं के विचार, अभिव्यक्ति, नेतृत्व और रचनात्मकता का संगम बनकर उभरा। कार्यक्रम में 6 विश्वविद्यालयों, 40 महाविद्यालयों एवं लगभग 500 प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने कौशल एवं प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली के इंद्रप्रस्थ कॉलेज की प्राचार्य पूनम कुमारिया की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें बिजनेस प्लान, सोलो एवं ग्रुप डांस, सोलो सिंगिंग, वेस्टर्न डांस, कहानीकार, पोएट्री एलोक्यूशन, हिंदी एवं अंग्रेजी वाद-विवाद, डूडल आर्ट, नृत्यरचना, एड मेड, पेनटेक, ऐप जेनेसिस, फोनिक्स प्रोजेक्ट,नुक्कड़ नाटक, कॉस्टयूम डिजाइनिंग एवं फेस पेंटिंग प्रमुख रहीं। सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि प्रोफेसर पूनम कुमारिया ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि“युवा ही समाज के परिवर्तन के सच्चे वाहक होते हैं। ‘आकार’ जैसे मंच युवाओं को अपनी सोच, संवेदनाओं और नवाचारों को प्रस्तुत करने का अवसर देते हैं। आज की युवा पीढ़ी केवल सपने नहीं देखती, बल्कि उन्हें साकार करने की क्षमता भी रखती है।”. सनबीम समूह के चेयरपर्सन डॉ दीपक मधोक ने अपने संबोधन में कहा शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जन नहीं, बल्कि व्यक्तित्व का निर्माण है। यह मंच युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व और सामाजिक चेतना को विकसित करता है। वाइस चेयरपर्सन श्रीमती भारती मधोक ने कहा आज का युवा परिवर्तन का प्रतीक है। इस प्रकार के महोत्सव युवाओं को अपनी आवाज बुलंद करने और अपने विचारों को समाज तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम प्रदान करते हैं। समबीन समूह की अध्यक्ष श्रीमतीअमृता बर्मन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कि यह युवा महोत्सव वास्तव में युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है जो विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को निखारने और आत्मविश्वास को मजबूत करने का एक उत्कृष्ट अवसर देता
कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और रचनात्मकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रतिभागियों ने न केवल प्रतियोगिताओं में भाग लिया, बल्कि एक-दूसरे से सीखने और अनुभव साझा करने का भी अवसर प्राप्त किया।
यह महोत्सव विभिन्न संस्कृतियों, विचारों और प्रतिभाओं का एक जीवंत मंच बनकर उभरा, जिसने ‘एकता में विविधता’ की भावना को भी सशक्त रूप से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। महाविद्यालय की प्रशासनिक अधिकारी डॉ शालिनी सिंह और प्राचार्य डॉ राजीव सिंह ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Related posts