Varanasi UP….वाराणसी के समाजसेवी आलोक पारीख सम्मानित, जीत होम सोसाइटी में खुशी की लहर

वाराणसी के समाजसेवी आलोक पारीख सम्मानित, जीत होम सोसाइटी में खुशी की लहर।

वाराणसी। शहर के प्रमुख समाजसेवी आलोक पारीख को उनके कला एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। लखनऊ में भारतेंदु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर 5 अप्रैल से आयोजित सात दिवसीय समारोह के छठे दिन, शुक्रवार को अकादमी के भव्य प्रेक्षागृह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा उन्हें अंगवस्त्रम एवं स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस सम्मान के उपलक्ष्य में वाराणसी स्थित जीत होम सोसाइटी में भी विशेष आयोजन किया गया। सोसाइटी के अध्यक्ष रवि शंकर शर्मा, विनोद कुमार सिंह, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव एवं डॉ. दिलीप कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्यों ने आलोक पारीख को अंगवस्त्रम एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूरी सोसाइटी में खुशी का माहौल रहा।
गौरतलब है कि आलोक पारीख ने वर्ष 1996 से 2017 तक वाराणसी में “सिटी महोत्सव” का सफल आयोजन किया। इसके साथ ही उन्होंने जी टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो “सा रे गा मा” और “क्लोज़अप अंताक्षरी” सहित विभिन्न मंचों के माध्यम से काशी एवं पूर्वांचल के उभरते कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उनकी इस उपलब्धि पर वाराणसी के समाजसेवियों, कलाकारों, व्यापारी नेताओं एवं सोसाइटी के शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Related posts