मुंबई में भारत आर्ट्स के नए ब्रांच का भव्य उद्घाटन।

मुंबई। शहर में भारत आर्ट्स के नए ब्रांच का उद्घाटन मृदुला त्रिपाठी द्वारा विधिवत किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी , स्वामी ओमा दी अक् सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान भारत आर्ट्स के प्रोपाइटर साकिब भारत ने बनारसी कपड़ों और आकर्षक आर्टिफिक्स का विशेष प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित अतिथियों ने काफी सराहा। मृदुला त्रिपाठी ने शोरूम की भव्यता और साज-सज्जा की प्रशंसा करते हुए इसे एक अद्भुत डिस्प्ले शोरूम बताया।
इस अवसर पर हितेश अक समेत कई अन्य विशिष्ट अतिथि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और उपस्थित लोगों ने नए ब्रांच के लिए शुभकामनाएं दीं।

