विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सुरों की मल्लिका आशा भोंसले को दी श्रद्धांजलि।

ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने सुरों की मल्लिका आशा भोंसले के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भारतीय संगीत की दिग्गज स्वर-कोकिला 92 वर्षीय आशा भोसले के निधन से संगीत के एक युग का अंत हो गया। आशा भोसले ने सात दशकों से अधिक समय में 12,000 से अधिक गीतों को आवाज दी और अपनी अनूठी गायकी से दुनियां को मंत्रमुग्ध किया। उनका निधन संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। वह संगीत जगत में बहुमुखी प्रतिभा की धनी थी। उनका शास्त्रीय और कैबरे संगीत पर मजबूत पकड़ थी। वह अपने सदाबहार गानों के माध्यम से करोड़ों प्रशंसकों के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगी।

