भाविप ने अम्बेडकर जयंती के पूर्व संध्या पर लगवाया निःशुल्क दन्त चिकित्सा शिविर ।

भारत रत्न भीमराव अम्बेडकर के जयन्ती के पूर्व संध्या पर वाराणसी डेन्टल क्लीनिक, रामलीला मैदान भोजूवीर के संचालक डॉक्टर अंशुमान वर्मा के नेतृत्व में भारत विकास परिषद् काशी प्रदेश प्रान्त उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय के नीलकण्ठ शाखा ने आर्य समाज भोजूवीर वाराणसी में गतिविधि संयोजक राजीव गुप्ता के नेतृत्व में कार्यक्रम संयोजिकाएँ व संयोजक सीमा श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, रीमा व विशाल कपूर के संयोजकत्व में दाँतों को स्वस्थ रखने व दाँतों के मरीजों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया । इस शिविर में आए लाभार्थी लोगों को डॉक्टर अंशुमान व उनके टीम ने दाँतों के साफ सफाई के बारे में सलाह दिएँ । सात मरीजों को निःशुल्क आवश्यक दवाएँ, बारह को माउथवॉश व चौबीस को मेडिकेटेड मंजन भी दिएँ । इस शिविर में लगभग छब्बीस लोग लाभान्वित हुएँ । यह शिविर प्रातः ११:०० बजे से आरम्भ होकर सायं ४:१५ तक चला ।
इसके पूर्व पर्यावरण संरक्षण हेतु पर्यावरण गतिविधि संयोजक सुनील अग्रहरि के नेतृत्व में उपरोक्त संयोजिकाओं व संयोजकों के संयोजकत्व में उपरोक्त स्थान पर ही प्रातः यज्ञ का कार्यक्रम हुआ ।
इस कार्यक्रम में प्रान्तीय सचिव कमल कुमार सिंह, संरक्षक प्रवीण श्रीवास्तव, सुनील अग्रहरि, वित्तसचिव सतीश सिंह, अजय योगाचार्य, संत नरसिंह सेवा संस्थान के अध्यक्ष किशन सेठ, स्थानीय लोग उपस्थित रहे । जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के उपप्रधान प्रमोद आर्य आर्षेय ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

