SAHARANPUR NEWS प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंबेडकर की 135वीं जयंती के शुभ अवसर पर ग्रीन एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर तोहफा दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंबेडकर की 135वीं जयंती के शुभ अवसर पर ग्रीन एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर तोहफा दिया

राज्य पाल आन्नदीपटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए

धारा लक्ष्य समाचार
छुटमलपुर/ सहारनपुर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंबेडकर की 135वीं जयंती के शुभ अवसर पर ग्रीन एक्सप्रेसवे एलीवेटिड का बटन दबा उद्घाटन कर जनता को बड़ा तोहफा दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रीन एक्सप्रेसवे हाईवे का उद्घाटन कर बारह किलोमीटर लम्बे रोडशो करते हुए माँ डाट काली मंदिर पर माथा टेक पूजा अर्चना कर देहरादून के लिए हुआ रवाना हुए।
वही जिलाधिकारी मंनीष बंशल ने राज्य पाल आन्नदीपटेल व मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री केशवप्रशाद मोर्य को बुके भेंट की।
बताया जा रहा है लगभग बारह हजार करोड़ की लागत से बना ये प्रोजेक्ट जिसमे डाट काली सुरंग भी बनाई गई है कनेक्टिविटी के मामले में यह एक्सप्रेसवे और चार धाम होईवे हरिद्वार लिंक से जुड़ेगा इस एक्सप्रेसवे में 113 अंडरपास, 5 रैलवे ब्रिज 62 बस सैल्टर, 16 एंट्री और एग्जिट पॉइंट और 76 कम लम्बी सर्विस रोड शामिल है इसके आलावा इस रास्ते पर 12 जगह पर फ़ूडकोर्ट और यात्रियों के लिए अन्य सुविधाओं के लिए खास तोर पर विक्षित किया गया है 210 किलोमीटर लम्बा ये हाईटेक एक्सप्रेसवे देश के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक जाना जाता है इस परियोजना की खास बात है की ये शिवालिक पहाड़ियों में बनाया गया लगभग बारह किलोमीटर लम्बा ग्रीन कोरिडोर है। पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ यात्रा को सुगम बनाएगा इस एक्सप्रेसवे के शूरु होनो से पश्चिम उत्तरप्रदेश की तस्वीर बदलने की उमीद जताई जा रही है सरकार के अनुसार इस एक्सप्रेसवे से न केवल यातायात तेज और आसान होगा बल्कि व्यापार और पर्यटन को भी जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा क्षेत्र के उद्योगो को नई गति मिलेगी और लोगो के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेगे। वही नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने बताया आज जो ये एक्सप्रेसवे और विकास की गंगा बह रही है। कमल के फूल का कमाल है। प्रधानमंत्री मोदी का कमाल है और में जब जब भी योगी के पास गया हूँ खाली हाथ नहीं लौटा हूं। वही जसवंत सैनी ने बताया की बीजेपी सरकार ने गुंडागर्दी ख़त्म हो गई है, अराजकता ख़त्म हो गई है, महिलाओ को पूर्ण सुरक्षा मिल रही है वही अगर कोई महिलाओ को छेड़ने की कोशिश भी करता है तो वह बचकर नहीं जा सकता क्योकि उसको अगले चौराहे पर यमराज खड़ा मिलेगा जबकि बीजेपी सरकार से पहले 2017 में हमारा देश 11वे नंबर पर था और आज चौथे स्थान पर है वही कुंवर बिर्जेश मंत्री लोक निर्माण विभाग, विधायक किरत पाल, विधायक राजीव गुम्बर सुभाष रघुवंशी, सुनील शर्मा, उपमुख्यमंत्री बिर्जेश पाठक उपमुख्यमंत्री केशव प्रशाद मौर्य ने भी अपने अपने विचार रखे वही केशव प्रशाद मौर्य ने कहा की कांग्रेस और समाजवादी ने बाबा साहब अम्बेडकर का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है वही कमल के बटन का निशान दबाने का आग्रह भी किया है और कहा की कमल का बटन इतना दबाना के कांग्रेस का कही खाता भी ना खुल पाए वही यशस्वी मुख्यमंत्री ने भी अपने विचार रखते हुए बताया की सहारनपुर का अगर कोई व्यक्ति फ़िल्म में जाना चाहता है तो जेवर में फ़िल्म इंडस्ट्री भी बनाई गई है। जिस तरह से अन्य पार्टियों ने विभाजन करने का कार्य किया है उन लोगो को आपको कमल का बटन दबाकर सबक सीखना है इस मौके पर मौजूद माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रशाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री बिर्जेश पाठक, मंत्री जशवंत सैनी, महापौर डॉ अजय,नरेश सैनी, राजीव गुमबर, प्रदीप चौधरी, किरत पाल, आदि लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।
बिहारीगढ
गणेशपुर स्थित ग्रीन फील्ड एलिवेटेड कॉरिडोर पर आज उत्साह का माहौल देखने को मिला।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की प्रतीक्षा में हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी एलिवेटेड रोड पर एकत्रित हो गए। दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देखने की उत्सुकता साफ नजर आई। हर कोई अपने लोकप्रिय नेताओं की एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार करता दिखा।
इसी बीच सूचना मिली कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला कुछ ही देर में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाला है, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में और अधिक उत्साह बढ़ गया।
कार्यक्रम स्थल पर स्वागत की भव्य तैयारियां की गई हैं। गणेशपुर एलिवेटेड रोड पर कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी जा रही हैं, जो अतिथियों के स्वागत को और भी खास बना रही हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया है।सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है ।

Related posts