Varanasi UP….इंटरनेशनल हिन्दू स्कूल का 10वीं परिणाम शत-प्रतिशत, अनन्या शुक्ला टॉपर।

इंटरनेशनल हिन्दू स्कूल का 10वीं परिणाम शत-प्रतिशत, अनन्या शुक्ला टॉपर।

वाराणसी (नगवाँ, लंका) स्थित इंटरनेशनल हिन्दू स्कूल का कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। अनन्या शुक्ला ने 97% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कृतिका पटेल 96% के साथ द्वितीय और शिवेश वर्मा 95% अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहे।
विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. सुमन कुमार मिश्र ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य सहित समस्त स्टाफ ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को इस उत्कृष्ट परिणाम पर शुभकामनाएँ दीं।

Related posts