Varanasi UP….परशुराम जयंती: धर्म, शौर्य और नैतिक नेतृत्व का संदेश—कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा

परशुराम जयंती: धर्म, शौर्य और नैतिक नेतृत्व का संदेश—कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा।

वाराणसी वैशाख शुक्ल तृतीया के अवसर पर मनाई जा रही परशुराम जयंती पर सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने बताया कि परशुराम ज्ञान और शक्ति के संतुलन के प्रतीक हैं, जिनका आदर्श न्याय, नैतिकता और जनकल्याण पर आधारित है।
कुलपति ने कहा कि वर्तमान समय में नैतिक मूल्यों और आत्मानुशासन की आवश्यकता बढ़ गई है। युवाओं से उन्होंने अन्याय के विरुद्ध सजग रहने और अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान बनने का आह्वान किया। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण और संतुलित जीवनशैली अपनाने पर भी बल दिया।
उन्होंने कहा कि परशुराम जयंती हमें धर्म, न्याय और करुणा के मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का अवसर देती है।

Related posts